दिल्ली की गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल के 39 वाहनों ने पाया काबू
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया है कि रविवार सुबह 4:16 बजे करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट के जूता बाज़ार में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल के 39 वाहनों को मौके पर भेजा गया था। वहीं, आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।