दिल्ली की तरह पंजाब में भी शराब घोटाला हुआ है: पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है, "जो केजरीवाल (दिल्ली सीएम) शराब घोटाला मामले में कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर हैं उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।" उन्होंने कहा, "दिल्ली में बहुत बड़ा शराब घोटाला हुआ और पंजाब में भी ऐसा ही हुआ है।"