दिल्ली की तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
तिहाड़ जेल (दिल्ली) में 2-मई को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें 3 लोग ताजपुरिया पर नुकीले हथियार से कई बार हमला करते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले टिल्लू की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली व हरियाणा में गैंगस्टर्स से जुड़ी 20 जगहों पर छापा मारकर कई हथियार बरामद किए थे।