दिल्ली की निज़ामुद्दीन दरगाह गए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, सुनी कव्वाली
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार रात भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ दिल्ली की दरगाह निज़ामुद्दीन औलिया पहुंचे और वहां उन्होंने कव्वाली सुनी। मैक्रों के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में भी वह शामिल हुए। इससे पहले मैक्रों ने जयपुर में कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रोड शो किया था।