दिल्ली की पार्किंग में खड़ी कारों में लगी आग, 18-20 कारें जलीं
दिल्ली के मधु विहार इलाके में मंगलवार देर रात को एक पार्किंग में खड़ी कारों में भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी यशवंत मीणा ने कहा, "घटनास्थल पर दमकल विभाग की 8 गाड़ियां भेजी गई थीं और आग पर काबू पा लिया गया है...18-20 गाड़ियां जल गई हैं।" बकौल अधिकारी, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।