दिल्ली की रामलीला में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बने 'महर्षि विश्वामित्र'

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और दिल्ली के बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने लाल किला मैदान (दिल्ली) में आयोजित रामलीला में हिस्सा लिया है। अश्विनी ने 'महर्षि विश्वामित्र' जबकि विजेंद्र ने 'राजा जनक' का किरदार निभाया। चौबे ने कहा, "भारतीय संस्कृति को रामलीला मंचन द्वारा नई पीढ़ी तक पहुंचाने की परंपरा सराहनीय है। इससे युवा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ते हैं।"

Load More