दिल्ली की सड़क पर नमाज़ पढ़ रहे लोगों को पुलिसकर्मी ने मारी लात, वीडियो सामने आने पर जांच शुरू
दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में सड़क पर नमाज़ पढ़ रहे लोगों को पीछे से लात मारते एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसे लेकर डीसीपी (उत्तर) एमके मीणा ने कहा, "मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उचित कार्रवाई की जाएगी।" वीडियो में इस घटना के बाद स्थानीय लोग पुलिसकर्मी से बहस करते हुए दिखे।