दिल्ली की लव कुश रामलीला में इस साल राष्ट्रपति, दिल्ली सीएम व प्रभास होंगे मुख्य अतिथि
दिल्ली लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया है कि इस साल दशहरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अभिनेता प्रभास मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इस साल तीनों अतिथि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का वध करेंगे जिसके लिए रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के 9 पुतले बनवाए गए हैं।