दिल्ली की लव कुश रामलीला में शामिल नहीं होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: समिति अध्यक्ष
दिल्ली की लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अप्रत्याशित कारणों की वजह से इस साल रामलीला में शामिल नहीं हो पाएंगी। गौरतलब है कि लव कुश रामलीला में इस साल दशहरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अभिनेता प्रभास बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे।