दिल्ली की वायु गुणवत्ता 10 दिन बाद सुधार के साथ 'खराब' श्रेणी में पहुंची
दिल्ली की वायु गुणवत्ता 10 दिन बाद सुधार के साथ बुधवार को 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता व मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में ओवरऑल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 315 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में था।