दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची; एक्यूआई बढ़कर हुआ 400 के पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार सुबह दिवाली से पहले वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई और आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 420 दर्ज हुआ। वहीं, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक्यूआई 250, आयानगर में 157, आईजीआई एयरपोर्ट पर 242, नेहरू नगर में 252 और आईटीओ में 259 रहा।

Load More