दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बरकरार, धुंध की परत से ढकी राजधानी

दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार को बगैर किसी सुधार के 360 एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही। दिल्ली के कई इलाकों के धुंध की परत से ढके होने की तस्वीरें सामने आई हैं। इससे पहले बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' स्थिति से बेहतर होकर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंची थी।

Load More