दिल्ली कूच कर रहे 50 किसानों को गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया
गुरुग्राम पुलिस (हरियाणा) ने मंगलवार को कृषि भूमि के मुआवज़े को लेकर दिल्ली कूच कर रहे कम-से-कम 50 किसानों को मानेसर में हिरासत में लिया। किसानों का आरोप है कि उन्हें मानेसर के 5 गांवों में 1,810 एकड़ ज़मीन का उचित मुआवज़ा नहीं मिला। बकौल पुलिस, कई किसानों को मार्च नहीं करने का नोटिस भेजने के बावजूद वे इकट्ठा हुए।