दिल्ली के 5 स्टार होटल में 2 साल तक रहा शख्स, ₹58 लाख का बिल चुकाए बगैर किया चेक आउट
अंकुश दत्ता नामक एक शख्स दिल्ली में कथित तौर पर मई-2019 से जनवरी-2021 तक एरोसिटी के 5 सितारा होटल में रहा और ₹58 लाख का बिल चुकाए बगैर चला गया। एफआईआर में दावा किया गया है कि दत्ता ने भुगतान से बचने के लिए होटल के फ्रंट ऑफिस विभाग के प्रमुख प्रेम प्रकाश समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मिलीभगत की।