दिल्ली के अलीपुर में प्रिंटिंग प्रेस के गोदाम में लगी आग; दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर मौजूद
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर इलाके में प्रिंटिंग प्रेस के एक गोदाम में बुधवार को अचानक आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। आग लगने के बाद इलाके में काला धुआं छा गया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, घटना में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।