दिल्ली के आदर्श नगर में कार ने स्कूटर सवार मां-बेटी को मारी टक्कर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
दिल्ली के आदर्श नगर में एक कार ने स्कूटर सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कार से टक्कर लगने के बाद स्कूटर सवार महिला कार के बोनट पर उछलकर आ गई जबकि बच्ची सड़क पर गिर गई। हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।