दिल्ली के उद्योग नगर में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, वीडियो आया सामने
उद्योग नगर (दिल्ली) में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में इमारत से धुआं निकलता दिख रहा है और दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।