दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। नजीब जंग के इस पद से इस्तीफा देने के बाद बैजल दिसंबर, 2016 में दिल्ली के 21वें उप-राज्यपाल बने थे। 1969 बैच के आईएएस अधिकारी बैजल केंद्रीय गृह सचिव के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।