दिल्ली के उप-राज्यपाल ने अरुंधति रॉय के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंज़ूरी
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने भड़काऊ भाषणों के मामले में लेखिका अरुंधति रॉय और एक पूर्व कश्मीरी प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दे दी है। गौरतलब है कि सीआरपीसी की धारा 196(1) के तहत नफरत फैलाने वाले भाषण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसे मामलों में अभियोजन के लिए राज्य सरकार से मंज़ूरी ली जाती है।