दिल्ली के उप-राज्यपाल ने रैन बसेरों का किया दौरा, कहा 'खुले में शौच को मजबूर लोग'
दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शुक्रवार रात को कश्मीरी गेट के पास स्थित रैन बसेरों का दौरा किया और वहां रहने वाले लोगों की समस्याएं सुनीं। सक्सेना ने कहा कि शौचालयों की कमी के कारण लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। बकौल सक्सेना, राजधानी में हज़ारों लोग अभी भी फुटपाथ पर सो रहे हैं।