दिल्ली के उप-राज्यपाल से जलसंकट को लेकर आतिशी ने की मुलाकात, उन्होंने दिया मदद का भरोसा
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी और उनके सहयोगी सौरभ भारद्वाज ने पानी की किल्लत को लेकर उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की है। आतिशी ने बताया, "उप-राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया है कि वह हरियाणा सरकार से इस मुद्दे पर बात करेंगे।" दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने का कई बार आरोप लगाया है।