दिल्ली के एक होटल की सर्विस से परेशान हुए सिंगर अंकित, कहा- स्टाफ बाउंसर्स की धमकी दे रहे
सिंगर अंकित तिवारी ने दिल्ली के एक 5 स्टार होटल पर खराब सर्विस देने का आरोप लगाया है। उन्होंने 21 अप्रैल की सुबह 5:45 बजे ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कहा, "बहुत ही बुरा अनुभव, इस होटल में ना पानी है...खाना ऑर्डर किए हुए 4 घंटे हो चुके हैं।" बकौल अंकित, "कुछ बोलने पर स्टाफ बाउंसर्स की धमकी दे रहे।"