दिल्ली के एलजी ने 9 साल पुराने केस में 11 डीडीए अफसरों पर एफआईआर करने के दिए आदेश
दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर हाउस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने घोर वित्तीय हेराफेरी, कोडल औपचारिकताओं और सीपीडब्ल्यूडी वर्क्स मैनुअल के उल्लंघन के एक 9-साल पुराने मामले में डीडीए के 9-सेवानिवृत्त और 2-सेवारत अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। वहीं, 9-सेवानिवृत्त अधिकारियों की पूरी पेंशन रोकने का भी आदेश दिया गया है।