दिल्ली के एसीपी के बेटे का शव हरियाणा में नहर से हुआ बरामद, हत्या को लेकर 2 दोस्त गिरफ्तार
पुलिस ने दिल्ली के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) यशपाल सिंह के 26-वर्षीय बेटे लक्ष्य का शव हरियाणा में एक नहर से बरामद किया है। बकौल पुलिस, लक्ष्य के 2 दोस्तों ने पैसों से जुड़े विवाद को लेकर कथित तौर पर नहर में धक्का देकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।