दिल्ली के एसीपी के बेटे को दो दोस्तों ने हरियाणा की नहर में दिया धक्का, तलाश जारी
दिल्ली के एसीपी यशपाल सिंह के 26-वर्षीय बेटे लक्ष्य को उसके दो दोस्तों ने कथित तौर पर 23-जनवरी को हरियाणा की नहर में धक्का दे दिया जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही है। लक्ष्य दोस्तों के साथ एक शादी में गया था। बकौल रिपोर्ट्स, लक्ष्य ने एक आरोपी से रुपए लिए थे जिन्हें वह वापस नहीं कर रहा था।