दिल्ली के ओखला में इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 21 गाड़ियों ने काबू पाया
ओखला (दिल्ली) में एक इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के मुताबिक, घटना की सूचना सुबह 11:21 बजे मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकल की 21-गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बकौल अधिकारी, आग फैक्टरी की तीसरी व चौथी मंज़िल पर लगी थी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।