दिल्ली के कंझावला केस में फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर रीक्रिएट किया क्राइम सीन
कंझावला (दिल्ली) मामले में गांधीनगर (गुजरात) से आई 5 फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने गुरुवार को घटनास्थल का दौरा किया व 'डमी' की मदद से क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने उस कार की जांच-पड़ताल की जिससे पीड़िता की मौत हुई थी। गौरतलब है, दिल्ली पुलिस की 18 टीमें मामले की जांच में शामिल हैं।