दिल्ली के कई हिस्सों में 27 और 28 दिसंबर को होगी पानी की कटौती
दिल्ली जल बोर्ड ने सोमवार को बताया कि दिल्ली के कई हिस्सों में 27 और 28 दिसंबर को पानी की कटौती की जाएगी। जल बोर्ड ने कहा, "लोग अपनी ज़रूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी भर कर रखें।" बकौल जल बोर्ड, प्रभावित क्षेत्रों में लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी, हनुमान चौक, आर.के. पुरम सेक्टर-01 और ओल्ड राजिंदर नगर शामिल हैं।