दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया व अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है। बकौल रिपोर्ट, किसी फर्नीचर के जलने से पहली मंज़िल पर स्थित रेस्टोरेंट में आग भड़की।

Load More