दिल्ली के कारोबारी समीर महेंद्रू को शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले में शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडोस्पिरिट्स नामक कंपनी के प्रबंध निदेशक महेंद्रू को रातभर चली पूछताछ के बाद मनी लॉन्डरिंग निवारण कानून की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया। इस मामले में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं।