दिल्ली के कुछ हिस्सों में कल 20 घंटे तक बंद रहेगी पानी की आपूर्ति, इलाकों की सूची हुई जारी
दिल्ली जल बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में शनिवार को 20 घंटे तक पानी की आपूर्ति बंद रखने का एलान किया। 3 जून की सुबह 10 बजे से 4 जून की सुबह 6 बजे तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित इलाकों में संत नगर, बुरारी, बादली, झांगोला, ताजपुर, होलंबी कलां, नरेला की यू/ए कॉलोनी व अन्य शामिल हैं।