दिल्ली के कोर्ट ने खारिज की सीएम केजरीवाल की अंतरिम ज़मानत याचिका
दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए एक हफ्ते की अंतरिम ज़मानत मांगी थी। इसके अलावा कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 19 जून तक बढ़ा दिया है।