दिल्ली के कोर्ट ने मंत्री सत्येंद्र जैन की ज़मानत याचिका पर 18 जून तक फैसला किया सुरक्षित
दिल्ली के एक सीबीआई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ज़मानत याचिका पर 18 जून तक फैसला सुरक्षित रख लिया है। ईडी ने जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था। इससे पहले कोर्ट ने जैन को 27 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा था।