दिल्ली के कोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग केस में 'आप' विधायक अमानतुल्लाह की ज़मानत याचिका की खारिज

दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में आरोपी 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान को राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने अग्रिम ज़मानत देने से इनकार कर दिया है। अमानतुल्लाह को अपनी गिरफ्तारी की आशंका है जिस वजह से उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी। ईडी ने कहा कि गिरफ्तारी से पहले ज़मानत मिली तो अमानतुल्लाह जांच में सहयोग नहीं करेंगे।

Load More