दिल्ली के कोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग केस में पेश न होने पर 'आप' विधायक अमानतुल्लाह को भेजा समन
दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में जारी नोटिस पर पेश नहीं होने पर राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान को समन जारी किया है। कोर्ट ने अमानतुल्लाह को 20 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया है। इससे पहले राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्लाह को मामले में अग्रिम ज़मानत देने से इनकार कर दिया था।