दिल्ली के कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाज़त दी
दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी है। दरअसल, सिसोदिया की पत्नी मल्टिपल स्क्लेरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें आखिरी बार इस साल जून में अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति दी गई थी।