दिल्ली के कोर्ट ने शराब नीति मामले में के कविता को 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति मामले में गिरफ्तार की गईं तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी व बीआरएस एमएलसी के कविता को 9 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत में पेशी पर पहुंचीं के कविता ने कहा, ''यह मनी लॉन्डरिंग का नहीं बल्कि राजनीतिक लॉन्डरिंग का मामला है। हम बेदाग निकलेंगे।"

Load More