दिल्ली के कोर्ट से सीएम केजरीवाल ने मांगी डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श लेने की अनुमति
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कोर्ट से अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श लेने की अनुमति मांगी है। केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कहा कि उनका (केजरीवाल) शुगर लेवल लगातार कम-ज़्यादा हो रहा है ऐसी स्थिति में उन्हें हफ्ते में 3 बार अपने डॉक्टर से परामर्श लेने की अनुमति मिलनी चाहिए।