दिल्ली के चांदनी चौक में इमारत में लगी भीषण आग, वीडियो आया सामने
दिल्ली के चांदनी चौक में रविवार को किनारी बाज़ार में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई जिसके बाद 13 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में धुएं का काला गुबार देखा जा सकता है। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि इस घटना में अब तक कोई घायल नहीं हुआ है।