दिल्ली के जंगपुरा में दुकानों में घुसी डीटीसी बस, 6 लोग गंभीर रूप से घायल
पुलिस के मुताबिक, जंगपुरा (दिल्ली) में शनिवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस के सड़क किनारे दुकानों से टकराने के बाद कम-से-कम 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बकौल पुलिस, "बस सराय काले खां...से जंगपुरा की ओर जा रही थी...बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया।" दुर्घटना के बाद इलाके में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।