दिल्ली के जलमग्न कश्मीरी गेट बस टर्मिनल का वीडियो आया सामने
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड लेवल तक बढ़ने के बीच जलमग्न कश्मीरी गेट बस टर्मिनल का वीडियो सामने आया है। बीजेपी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कहा, "मुबारक हो विज्ञापनजीवी केजरीवाल, वेनिस भी बन गई दिल्ली और झीलों का शहर भी!" वहीं, केंद्रीय जल आयोग ने आज रात से यमुना का जलस्तर घटने का अनुमान जताया है।