दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के अभियान पर एससी ने लगाई दो हफ्ते तक रोक
सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी (दिल्ली) में नगर निगम के अतिक्रमण हटाने के अभियान पर दो-हफ्ते तक रोक लगाई है। बकौल कोर्ट, "मेयर को यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश की सूचना देने के बाद...चले अभियान को हम गंभीरता से देखेंगे।" बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे शुरू हुआ अभियान सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी लगभग 2-घंटे तक जारी रहा था।