दिल्ली के डिप्टी मेयर बने 'आप' प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल
दिल्ली नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव में 'आप' प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल जीत गए हैं। आले को 147 वोट जबकि बीजेपी उम्मीदवार कमल बागड़ी को 116-वोट मिले। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आले को बधाई देते हुए लिखा, "बीजेपी, केंद्र सरकार और उप-राज्यपाल साहब तक...सब संविधान के खिलाफ जाकर रोकने की कोशिश करते रहे लेकिन...जनता ने कर दिखाया।"