दिल्ली के डिप्टी सीएम ने दारा शिकोह लाइब्रेरी की संरक्षण से पहले व बाद की तस्वीरें शेयर कीं
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया है, "दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाली 71-स्मारकों के संरक्षण का काम तेज़ी से चल रहा है।" उन्होंने मशहूर दारा शिकोह लाइब्रेरी की पहले व बाद की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "यह लाइब्रेरी वर्षों से उपेक्षा का शिकार थी और जर्जर हो चुकी थी...सरकार ने इसे असल पहचान देने का काम किया है।"