दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से सनसनी फैल गई। संस्कृति स्कूल में आज सुबह बम की धमकी का एक ईमेल मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और स्कूल की सघन तलाशी ली गई। संस्कृति दिल्ली के सबसे हाई प्रोफाइल स्कूलों में से एक है। स्कूल को पूरी तरह खाली कराया गया है।