दिल्ली के थाने में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए 23 वर्षीय शख्स ने की आत्महत्या
नजफगढ़ (दिल्ली) थाने में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए 23 वर्षीय शेख अब्दुल्ला नामक शख्स ने बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन के मुताबिक, शख्स को बुधवार को दिन में ही गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 2 मोबाइल फोन और 1 चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई थी।