दिल्ली के द्वारका की इमारत में लगी आग, 52 लोग निकाले गए; 10 वाहन जलकर खाक

दिल्ली के द्वारका में मेन मटियाला रोड पर स्थित एक इमारत की बेसमेंट पार्किंग में रविवार रात लगी आग में 10 वाहन जलकर खाक हो गए। आग लगने के बाद इमारत से 52 लोग निकाले गए जिनमें से 5 मामूली रूप से झुलस गए। दमकल विभाग के मुताबिक, आग सबसे पहले पार्किंग के इलेक्ट्रिक मीटर बोर्ड में लगी थी।

Load More