दिल्ली के नजफगढ़ में कार में बैठे शख्स को मारी गई गोली, आपसी दुश्मनी में हत्या की आशंका
दिल्ली के नजफगढ़ में कार में बैठे 35 वर्षीय शख्स की सोमवार को कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। द्वारका के डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने घटना पर कहा है, "यह निजी दुश्मनी का मामला लग रहा है लेकिन हम मामले की सभी ऐंगल से जांच कर रहे हैं।" आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।