दिल्ली के नरेला में फुटवियर फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर मौजूद
दिल्ली फायर सर्विस ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी के नरेला क्षेत्र में फुटवियर फैक्ट्री में आग लग गई है और दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बीते 3 दिनों में यह दूसरी बार है जब नरेला क्षेत्र में किसी फैक्ट्री में आग लगी है। इससे पहले शनिवार को प्लास्टिक की एक फैक्ट्री में आग लग गई थी।