दिल्ली के पार्क में छात्रा की हत्या करने वाला उसका मौसेरा भाई है, करना चाहता था उससे शादी
पुलिस ने बताया है कि दिल्ली में एक पार्क में कमला नेहरू कॉलेज की 22-वर्षीय छात्रा की कथित तौर पर हत्या करने वाला उसका मौसेरा भाई है। बकौल पुलिस, आरोपी पीड़िता से शादी करना चाहता था लेकिन बेरोज़गार होने के कारण उसके घरवालों ने इससे इनकार कर दिया जिसके बाद छात्रा ने भी उससे बात करना बंद कर दिया था।